गोपाअष्टमी पर गौशाला में गोपूजन करते पंचायत अध्यक्ष। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे की कान्हा गोशाला पर गोपाष्टमी पर्व के मौके नगर पंचायत के तत्वावधान में चिकित्सकों द्वारा गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चेयरमैन द्वारा हवन व गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन अशोक कुमार सैनी व स्वामी सत्यदेव महाराज द्वारा यज्ञ में आहुति प्रदान की गई।
चेयरमैन ने गोशाला में गोवंशों को फूलमाला पहनाकर और तिलक लगाकर गुड़-चना व मेवे का भोजन कराया। चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने कहा कि गोमाता हमारी आस्था, संस्कृति की आधार, प्रकृति, पर्यावरण और परंपरा की पोषक शक्ति हैं। उपस्थित लोगों को गोवंशों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। पशु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गोशाला में गोवंशों की स्वास्थ्य की जांच कर टीके लगाए गए और दवाई दी गई।
इस मौके पर विवेक सैनी, आशीष बिशनोई, मंजू बिशनोई, चंद्रबोस आढती, रणधीर फौजी, सोहनबीर सभासद, रविंद्र, मुकेश, राजेंद्र सैनी, संजय, राकेश, मोनू, बबलू, सुभाष, सुनील भारती, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे।