फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परीक्षा के अंक सत्यापित करें, गलती पाए जाने पर परीक्षा विभाग को भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईपीयू ने अंतिम सत्र की परीक्षा के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए
विज्ञापन


-परीक्षा शाखा की ओर से बाद में सुधार का अनुरोध नहीं किया जाएगा स्वीकार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने छात्रों की अंतिम सत्र परीक्षा(दिसंबर-जनवरी सत्र) के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। विवि ने छात्रों को सलाह दी है कि वह परीक्षा के अंक को सत्यापित करें। यदि अंकों में किसी प्रकार की गलती है तो वह परीक्षा शाखा को पांच दिन के अंदर भेजे जाएं। परीक्षा शाखा की ओर से किसी भी सुधार के लिए बाद में अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आईपीयू के परीक्षा शाखा की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी डीन, निदेशकों व प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि वे सभी हितधारकों (संकाय सदस्यों व छात्रों) को अंकों को सत्यापित करने के लिए सूचित करें। यदि उन्हें अंकों में किसी प्रकार की विसंगति लगती है और सुधार की आवश्यकता है तो उसे पांच दिनों के अंदर परीक्षा शाखा को भेजा जाए। विवि ने नोटिस के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि इसके बाद परीक्षा शाखा की ओर से किसी भी सुधार के लिए कोई अनुरोध नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें