बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को अब नहीं मिलेगा सेक्टर में प्रवेश
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में अब बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। आरडब्ल्यूए की ओर से यह निर्णय रविवार देर रात लिया गया है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि कई दिनों से चोरी व अन्य घटनाएं बढ़ गई हैं।
उन्होंने बताया कि शहर में पिछले कुछ समय से बिना नंबर प्लेट के वाहन दौड़ रहे हैं। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों द्वारा घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है। ऐसे में सेक्टर के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया है। सेक्टर अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सेक्टर के लोगों ने भी आरडब्ल्यूए के निर्णय को सराहा है। सेक्टर के गेटों पर तैनात गार्डों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। ब्यूरो