फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉडल टाउन, सेक्टर-71 और एफएनजी पर रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार की शाम व्यस्त समय में कई जगहों पर रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

-बैंक्वेट हॉल के सामने भी नहीं बदले हालात

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में सोमवार की शाम कई जगहों पर वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति रही। नोएडा एलिवेटेड से उतरने वाला ट्रैफिक सेक्टर-60 रैंप से लेकर सेक्टर-71 के आगे तक फंसा। वाहन रेंगते हुए नजर आए। इसी तरह सेक्टर-71 अंडरपास से लेकर सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर की तरफ जाने वाले वाहन भी रुक-रुक कर चले।
विज्ञापन

इन दोनों ही सड़कों पर शाम के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव रहता है। इसी तरह फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे पर गढ़ी गोल चक्कर के पास ट्रैफिक फंसा। इसकी सूचना जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए ट्रैफिक पुलिस को दी और मदद मांगी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहनों का दबाव कारण बताया गया। यह जानकारी दी गई कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर हैं और वाहनों को निकलवाया जा रहा है। पर्थला गोल चक्कर पर भी वाहनों का दबाव रहा। शादी-विवाह से जुड़े आयोजन होने की वजह से शहर के बैंक्वेट हॉल में भी भीड़भाड़ है। यहां पर आने वाले वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। इसके चलते सोमवार की शाम भी सेक्टर-51 होशियारपुर और सेक्टर-73 सर्फाबाद के सामने सड़क पर वाहन फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें