फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की जद में होंगे वाहन, नियम तोड़ा तो चालान

विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करते युवा।
विज्ञापन
नोएडा। अब आपके वाहन चौक-चौराहों पर लगे कैमरों की जद में होंगे। इनके जरिये नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। प्राधिकरण की इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) परियोजना का काम एफकॉन इंडिया लिमिटेड करेगी। 64.5 करोड़ की लागत से 84 चौराहों पर 1065 कैमरे लगाए जाएंगे। इसका मकसद यातायात व्यवस्था को बेहतर रूप से संचालित करना है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत आईटीएमएस के लिए कैमरे लगाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एजेंसी चयन का काम हो गया है। खास बात यह कि परियोजना की आंकी गई लागत 88.45 करोड़ के बदले अब 64.5 करोड़ में यह काम पूरा होगा। योजनाओं को पूरा करने के लिए 9 माह का समय दिया गया है। इसमें नियुक्त एजेंसी को 5 साल तक कैमरे के रखरखाव का भी काम करना होगा। परियोजना का संचालन सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल सेंटर से पुलिस कंट्रोल रूम व ट्रैफिक कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाएगा।
इस तरह से होगा योजना पर काम
- एडप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम- ट्रैफिक लाइटों का कंट्रोल यातायात घनत्व के अनुसार किया जाएगा। यह 40 स्थानों पर लगेगा।
- स्पीड डिटेक्शन सिस्टम- वाहनों की गति निर्धारित सीमा से अधिक होने पर स्वत: चालान होगा। यह सिस्टम 18 स्थानों पर लगेगा।
- वेरियेबल मेसेज साइन बोर्ड - स्क्रीन पर ट्रैफिक हेतु सूचना एवं दिशा निर्देश प्रदर्शित होंगे। मौसम की जानकारी व नागरिकों से जुड़ी सूचना प्रदर्शित की जाएंगी। यह 22 स्थानों पर लगेंगे।
विज्ञापन

- एएनपीआर कैमरा- वाहनों की नंबर प्लेट को पढ़कर चालान होगा। ऐसे 693 कैमरे लगेंगे।
- आरएलवीडी कैमरा- सिग्नल के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान होंगे। ऐसे 150 कैमरे लगेंगे।
- सर्विलांस कैमरा- इसका इस्तेमाल व्यक्तियों की पहचान होगी। इससे पुलिस को मदद मिलेगी। इस प्रकार के 354 कैमरे लगेंगे।
- पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम- 82 स्थानों पर इससे चौराहों पर उद्घोषणा होगी।
- कमांड एंड कंट्रोल सेंटर- सभी चौराहों का प्रसारण देखा जा सकेगा और सूचनाओं का केंद्रीयकरण होगा।
276 वाहनों का चालान
यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड 276 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने बताया कि सर्दियों में कोहरे को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 और भारी वाहनों की गति सीमा 60 तय कर रखी है, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों का वाहन चालक पालन नहीं कर रहे हैं। बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इंटरसेप्टर लगाकर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन 160 की रफ्तार से दौड़ते हुए मिले। इंटरसेप्टर की मद्द से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 276 वाहनों के चालान किए। इनमें हल्के वाहनों की रफ्तार 160 तक दर्ज की गई जबकि भारी वाहन भी 120 किमी की रफ्तार से दौड़ते मिले। परिवहन विभाग ने बुधवार को जिले में बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 16 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। साथ ही, नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें