फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन, एक लाख से ज्यादा चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की छोटी से लेकर बड़ी बाजारों तक में प्राधिकरण की पार्किंग, फिर भी समस्या बरकरार
विज्ञापन

-फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जनवरी 2026 से लेकर मई 2026 के दौरान शहर में करीब 106688 वाहनों पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की गई। वहीं, बीते साल जनवरी से दिसंबर के बीच 245922 और 2024 में 253697 वाहनोंं के नो पार्किंग जोन में खड़े होने पर चालान काटे गए थे।
ये संख्या हर साल इतनी ही है। हर साल औसतन ढाई लाख वाहनों पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाती है। शहर की छोटी से लेकर बड़ी बाजारों में भी नोएडा प्राधिकरण की पार्किंग बनीं हैं। कमर्शियल कॉम्पलेक्स, मॉल, पार्क, मेट्रो स्टेशन समेत तमाम सार्वजनिक स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था है। हालांकि इसके लिए वाहन मालिक को शुल्क जरूर अदा करना पड़ता है। इतनी जगह पार्किंग के स्थान हैं फिर भी वाहन सड़कों पर खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन खड़ा करने से लग रहा जाम
सड़क पर खड़े वाहन जाम का कारण भी बन रहे हैं। सुबह-शाम मुश्किल और बढ़ जाती है। होशियारपुर में तो अधिकतर वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। बैंक्वेट हॉल के बाहर वाहन खड़े होने के कारण लंबा जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। मेट्रो स्टेशन के बाहर भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहती है।
विज्ञापन


नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि वे सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें। इन वाहनों के कारण जाम लगता है। साथ ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है।
-अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें