फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीजीआईसी गेट के सामने खड़े वाहन बढ़ा रहे समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी अल्मोड़ा के माल रोड से लगे गेट के पास दोपहिया वाहन खड़े रहने से आवाजाही में छात्राओं और शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यहां पर जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

नगर के माल रोड पर दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। दोपहिया चालक वाहनों को सड़क पर जहां तहां खड़ा कर देते हैं।
पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का गेट माल रोड से लगा है। दोपहिया चालक ठीक गेट के सामने दोपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे छात्राओं और शिक्षिकाओं को विद्यालय आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार नशेडी भी यहां पर बैठे रहते हैं।
विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं को परेशान करते हैं। आड़े तिरछे वाहन खड़े रहने से लोगों के निकलने का रास्ता भी नहीं बचता है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों से यहां जाम भी लग रहा है। इधर यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें