नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे तीन-चार वाहन सेक्टर-127 के सामने आपस में टकरा गए। इसके बाद चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर झगड़ा करने लगे जिससे ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंस गया और कुछ ही देर में करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने टकराए वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया। इसके अलावा शहर में अन्य कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-71 अंडरपास के बीच विश्वकर्मा रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार कम रही। शाम के समय दबाव होने से वाहन रेंगते नजर आए। शाम के समय ही सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंसा रहा। सेक्टर-16 चौराहे से सेक्टर-12-22-56 के बीच की सड़क पर भी वाहनों का दबाव रहा। ब्यूरो