कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट का दूसरा चरण पूरा
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा हुआ। इसकी रिपोर्ट डीजीसीए भेजने के बाद, डीजीसीए की ओर से एरोड्रम लाइसेंस को हरी झंडी मिलेगी। बता दें कि एएआई की कैलिब्रेशन फ्लाइट आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर रनवे-28 की ओर सफल लैंडिंग की। यह जांच रनवे के पश्चिमी छोर से की गई। शुक्रवार को कैलिब्रेशन रनवे के पूर्वी छोर यानी रनवे-10 और आईएलएस-20 से किया गया था। फ्लाइट आज सुबह लगभग 10 बजकर 26 मिनट पर लैंड हुई।