फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं गाड़ियों में लगी आग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार रात 20 किमी माइलस्टोन के पास एक दूसरे से भिड़ी तीन कारें, दो में लगी आग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब 10 बजे घने कोहरे के बीच भीषण हादसा हो गया। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें टाटा पंच, टाटा सूमो और ग्रैंड आई-10 एक्सप्रेसवे के 20 किमी माइलस्टोन के पास आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद टाटा पंच और टाटा सूमो में आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें हाथरस निवासी वाहिद अली (17) की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात तीनों कारों में हुई टक्कर के बाद ग्रैंड आई-10 चालक ने तुरंत अपनी कार पीछे कर ली। इससे उसकी गाड़ी आग की चपेट में आने से बच गई। इस बीच टाटा सूमो और टाटा पंच में सवार लोग किसी तरह बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार टाटा सूमो में हाथरस के फुरहील नगर निवासी वाहिद अली, भाई शाहिद अली और चालक पप्पू सवार थे। वहीं टाटा पंच में फिरदौस मोहम्मद उर्फ बाबा बैठे थे। पुलिस ने चारों घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वाहिद अली की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।

गोवंश के पट्टे बनाने का कार्य करते थे शाहिद और वाहिद
हाथरस निवासी शाहिद गोवंश के गले में सुंदरता के लिए सजाने वाले आर्टिफिशियल गहनों वाले पट्टों का का कार्य करते थे। शाहिद का भाई वाहिद भी उनके साथ काम करता था। वह व्यापार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। टाटा सूमो पप्पू चला रहा था।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
टाटा पंच और टाटा सूमो में आग लगने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के बाद क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से दोनों वाहनों को हटा दिया गया। पुलिस और टोल पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात को सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की क्विक रिस्पांस टीम पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने और कम दृश्यता की वजह से हादसे की बात सामने आई है। - श्याम बाबू शुक्ला, रबूपुरा कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें