फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनीपत और गुरुग्राम के ध्यानार्थ... दनकौर प्लांट से चोरी हुए वाहन के पुर्जे गुरुग्राम में मिले

Sat, 24 Oct 2026 07:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मौके से हाईवा हुआ था चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर स्थित एक निजी कंपनी के प्लांट से चोरी हुए हाईवा ट्रक को चोरों ने गुरुग्राम में काटकर ठिकाने लगा दिया। कंपनी के अधिकारियों ने अपने स्तर पर तलाश की तो चोरी हुए वाहन के कटे हुए पुर्जे हरियाणा के मऊ गांव में मिले। मामले में पुलिस ने राजस्थान निवासी नामजद आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत निवासी राकेश कुमार दनकौर क्षेत्र में इंटरचेंज निर्माण का काम कर रही कालूवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी में लाइजन ऑफिसर हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर की तड़के कंपनी के प्लांट से हाईवा ट्रक चोरी हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी अपने स्तर पर भी वाहन की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान जानकारी मिली कि राजस्थान के अलवर जिले के गांव सोडावास निवासी देवेंद्र सिंह चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर हाईवा चोरी किया था। आरोपी वाहन को गुरुग्राम जिले के मऊ गांव ले गए, जहां उसे काटकर अलग-अलग पुर्जों में तब्दील कर दिया। मौके पर अभी भी वाहन के कुछ कटे हुए हिस्से पड़े होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

इसके बाद राकेश कुमार ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने देवेंद्र सिंह और उसके साथियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें