संवाद न्यूज एजेंसी
गरुग्राम। शहर में रविवार को पहली बार वीर बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जस्टिस लकड़ा आदिवासी मेमोरियल ट्रस्ट और अघोर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ रंगभूमि ओपन एयर थिएटर में मनाया गया। आयोजन में एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एनसीआर में रह रहे आदिवासी समाज को एकजुट करने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में वीर बिरसा मुंडा की जीवनगाथा और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही उनके आंदोलन और आदिवासी समाज के हितों के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य, गीत और युवाओं द्वारा प्रस्तुत संदेशों ने आयोजन को उत्साह से भर दिया।