फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो महीने में दूसरी बार वीर अब्दुल हमीद सेतु की बत्ती गुल

विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर एक तरफ की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा पर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर लगाई गई नई स्ट्रीट लाइटें दो महीने में दूसरी बार बुझ गई हैं। सेतु पर एक ओर की सभी 32 स्ट्रीट लाइटें पांच दिनों से बंद हैं। बत्ती गुल होने के कारण शाम के बाद लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगभग 15 वर्षों से वीर अब्दुल हमीद सेतु की स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। 15 वर्ष बाद एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इसकी सुध ली। इसको लेकर जिले में कई बार आंदोलन हुआ था। छात्र नेता इसके लिए मुखर होकर सड़क पर उतर गए थे। जनपद के कई संगठनों की पहल के बाद जुलाई महीने में एनएचआई की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला गया। इसके स्थान पर करीब 10 लाख की लागत से 64 नई सफेद स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इसके बाद सेतु दूधिया रोशनी से रोशन हो गया। यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी। अगस्त महीने में एक सप्ताह तक सेतु की सभी लाइटें बंद रहीं। कुछ दिन बाद एनएचआई ने इसको दुरुस्त कराया। एक बार फिर से पांच दिनों से सेतु के एक साइड की 32 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इससे रात के समय आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सेतु पर सेंसरयुक्त लाइटें लगाई गई हैं। अंधेरा होने पर यह खुद जल जाएंगी और सुबह होने पर स्वत: बंद हो जाएंगी। एनएचआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि मैंने अभी हाल ही में चार्ज लिया है। इस प्रकरण को देखवाकर लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें