फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुराश एसजीएफआई नेशनल के लिए वंशिका नागर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
70 किग्रा भारवर्ग में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी श्री गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं
विज्ञापन

फोटो
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला खिलाड़ी वंशिका नागर का कुराश एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता और आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन हुआ है। दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका कुराश नेशनल में 70 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह स्कूल के खेल शिक्षक सुनील कुमार से कुराश का प्रशिक्षण ले रही हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी दिखाएंगी दांवपेच
कुराश के साथ-साथ वंशिका कुश्ती में भी पहचान बना रही हैं। वह दादरी के धूम-मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर की निगरानी में कुश्ती सीख रही हैं। अंडर-17 के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है, जो 19 दिसंबर से तेलंगाना में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय से पहले भी निकले हैं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदकवीर
वंशिका के चयन पर विद्यालय प्रबंधन और साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। खेल शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने से वे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। विद्यालय से इससे पहले भी कई खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पिछले वर्ष विद्यालय के दो छात्रों ने अंडर-15 एशियाड कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं, छात्र अंशुल भाटी एसजीएफआई की राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें