फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते खिलाड़ी- कराटे की चैंपियन हैं वानिश्री प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। इसकी जीती जागती मिसाल बनीं हैं वानिश्री प्रिया। उन्होंने कराटे की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

अपने पिता विकास चंद्रा और मां प्रीति के सहयोग के साथ-साथ अपने कोच क्योषी बालकिशन गुरुंग, शिहान युवराज गुरुंग और शिहान चन्दर लूनचे के मार्गदर्शन में वह प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। साल 2018 में जब वह महज 8 साल की थीं, तब उन्होंने कराटे की शुरुआत बीकेसी अकादमी से की। 2022 में उन्होंने पहली बार इंडिपेंडेंस नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और उसी साल ब्लैक बेल्ट डैन-1 भी अर्जित किया। इसी वर्ष उनका पहला जिलास्तरीय स्वर्ण पदक भी उनके खाते में आया। 2023 उनके करियर का अहम साल रहा। राज्यस्तरीय चयन के साथ उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और ब्लैक बेल्ट डैन-2 भी प्राप्त किया। इसके बाद 2023 में कांस्य, 2024 में रजत और 2025 में इंडिपेंडेंस नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 में मिली, जब उन्हें महिला अंडर 16 वर्ग में थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें