ग्रेटर नोएडा के किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन और व्यापारी पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। हत्या की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को गुस्साए लोग घरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वैभव का शव नहीं मिल जाता वह धरने से नहीं उठेंगे।
अंबेडकर पार्क के बाहर पुलिस चौकी के सामने आक्रोशित महिला व पुरूष धरने पर बैठे हैं। दनकौर, ककोड, मंडीश्यामनगर ,ग्रेटर नोएडा व रबूपुरा के व्यापारी धरना स्थल पर पहुंचे। कस्बे में पीएसी के साथ भारी पुलिस पर तैनात है। गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दनकौर ग्रेटर नोएडा रोड के बीच बैठकर मार्ग अवरुद्ध किया।
व्यापारी के बेटे की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया। नाराज लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। परिजनों ने शव बरामद कर हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बिलासपुर चेयरमैन पति संजय चेची के मोबाइल पर फोन करके पीड़ित परिवार से बात कर आश्वाासन दिया। उन्होंने 12 फरवरी तक परिजनेां की सभी मांगों को पूरा करने के आश्वासन दिया है।