फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्स में कम दरों पर टीका व सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में बेहतर इलाज के साथ सस्ती दरों पर टीके लगेंगे। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि संस्थान ने कुल 15 तरह के टीकों को सस्ती दरों पर लगाने का निर्णय लिया है। मरीजों को न्यूनतम 10 से 54 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि थॉयराइड के टीके का बाजार मूल्य 1945 रुपये है जिसे जिम्स में सिर्फ 900 रुपये में लगाया जाएगा। इसी तरह से हेपेटाइटिस-ए का टीका 1600 रुपये का है, जिसे छूट के बाद 1000 रुपये में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

हैक्सावैलेंट वैक्सीन की कीमत 2632 रुपये जो जिम्स में सिर्फ 2 हजार रुपये में मिलेगी। सर्वाइकल कैंसर के लिए गार्डसिल वॉयल 3570 रुपये का है जिसे सिर्फ 3 हजार रुपये में दिया जाएगा। इसी तरह से मैनेक्ट्रा टीके की कीमत 4950 रुपये है, जिसे सिर्फ 4 हजार रुपये में दिया जाएगा। रोटा वायरस का टीका 729 रुपये का है। यह 400 रुपये में लगेगा। चिकन पॉक्स वैक्सीन (वेरिलिक्स) की कीमत 1850 रुपये है जिसे 1600 रुपये में लगाया जाएगा। डिप्थीरिया, टिटनेस सिर्फ 1150 रुपये में लगेगा। इसी तरह से अन्य टीके भी सस्ते दामों में जिम्स में मरीजों के लिए उपलब्ध हैं, जिसका लाभ लोग उठा सकते हैं।
सीटी स्कैन में भी रियायत
जिम्स के निदेशक ने बताया कि टीके के अलावा सीटी स्कैन की सुविधा भी मौजूद है। सकी न्यूनतम दरें निर्धारित की गई हैं। सीटी ब्रेन के लिए 500, एचआरसीटी 1500, सीटी स्पाइन 1500, सीटी फेस, बॉन, पीएनएस के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें