फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे गिरने से पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
Drinking water supply disrupted due to falling of electric poles
विज्ञापन
नगीना। तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के 3 खंभे गिरने से शाहपुर गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर के आस मोहम्मद जमादार, पूर्व सरपंच अहमद हसन, बरकत अली ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद है। टैंकरों की सप्लाई भी नहीं आ रही है। जिन लोगों के पास वाटर टैंक हैं, उन्हीं घरों से पीने को पानी लेने को मजबूर हैं। वहीं, मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को तेज आंधी और बारिश के कारण घागस से शाहपुर बिजली लाइन के 3 खंभे गिर गए हैं। इस कारण गांव में बिजली की सप्लाई ठप है। आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है, लेकिन अब तक शाहपुर की बिजली लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है। बिजली निगम और जिला प्रशासन से अपील है किगांव के टूटे हुए बिजली खंभों के स्थान पर दूसरे खंभे लगाकर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए, जिससे पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। नगीना दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीई अशोक कुमार ने कहा कि शाहपुर गांव को छोड़कर अन्य गांवों में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। शाहपुर में खंभे बदलने के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें