फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष निगरानी में 75 बूथों पर आज टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष निगरानी में 75 बूथों पर आज टीकाकरण का दोबारा पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

नोएडा। जिले में जल्द ही कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसे लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। वहीं, सोमवार को जिले के 30 केंद्रों पर बनाए गए 75 बूथों पर विशेष निगरानी में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। हर केंद्र पर 15-15 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। रविवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली र्गइं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जिले में दूसरी बार पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इससे पहले 5 जनवरी को 6 केंद्रों में पूर्वाभ्यास किया गया था। इस बार केंद्र और स्टाफ संख्या बढ़ा दी गई है। पिछली बार हर केंद्र पर दो बूथ बनाए गए थे और 50-50 कर्मचारी प्रक्रिया में शामिल किए गए थे। इस बार कुल 1125 स्वास्थ्यकर्मियों का चयन हुआ है। प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 450 स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि सोमवार को होने वाले टीकाकरण के दौरान एक बूथ पर दो सुरक्षाकर्मी समेत छह कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। सभी केंद्रों पर पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजे तक पूर्ण हो जाएगा। इसका मकसद वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखना और बेहतर बनाना है। पूर्वाभ्यास तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पिछली बार कुल 372 कर्मचारी ही प्रशिक्षित हो सके थे। आगामी दिनों में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो, इसके लिए कर्मचारियों को दोबारा पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शारदा अस्पताल में तैनात रहेगी स्पेशल टीम
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) और शारदा अस्पताल में सोमवार को कोरोना टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास होगा। दोनों अस्पतालों में तैयारी पूूूरी कर ली गई है। जिम्स में तीन और शारदा अस्पताल में 10 बूथों पर टीकाकरण का अभ्यास किया जाएगा। शारदा में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्पेशल टीम अलग से तैनात रहेगी। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले पूर्वाभ्यास में दो बूथ थे। सोमवार को पूर्वाभ्यास में तीन बूथ होंगे। यहां 15-15 बेड होंगे। हर बूथ पर एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ व सहयोगी स्टाफ तैनात रहेंगे। दो आपातकालीन बेड भी रहेंगे। टीका लगवाने वालों के सत्यापन और पंजीकरण की अलग व्यवस्था होगी। वहीं, शारदा के ज्वाइंट रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने बताया कि पूर्वाभ्यास में 160 स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे। सभी बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 बेड का एक आईसीयू रिजर्व रखा गया है। स्पेशल टीम में न्यूरोलॉजी, हृदय रोग विशेषज्ञ, श्वसन एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ और वरिष्ठ फिजिशियन शामिल हैं। हर बूथ पर 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

279 सक्रिय केस, प्रदेश में 10वें स्थान पर जिला
जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय केसों की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश स्तर पर सक्रिय केसों संख्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर 10वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 279 है। दिसंबर से लगातार सक्रिय केसों में कमी आ रही है। जनवरी में स्थिति और बेहतर होने के आसार हैं। जबकि, जनवरी से पहले करीब चार महीनों तक पांचवें से सातवें स्थान के बीच रहा था। वहीं, जनवरी के 10 दिनों में कोरोना से अब तक सिर्फ एक ही मौत हुई है। इन दस दिनों में कुल 232 नए संक्रमित मिले हैं। रविवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 24 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, 16 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 24823 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 25193 पहुंच चुकी है। 91 लोगों की संक्रमण की वजह से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें