नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ‘ऊर्जा सम्मान’ नामक विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत स्मार्ट उपभोक्ता रोमांचक रिवार्ड प्वाइंट्स अर्जित कर 40 से अधिक ब्रांड्स के वाउचर्स पा सकेंगे।
योजना के तहत उपभोक्ता ई-बिल विकल्प चुनने, लगातार छह महीने तक ऑनलाइन बिल भुगतान, समय पर बिल चुकाने, 12 महीनों तक यूनिटी पावर फैक्टर बनाए रखने और शून्य आंतरिक ब्रेकडाउन जैसे मानकों पर प्वाइंट्स हासिल करेंगे। अर्जित प्वाइंट्स को डोमिनोज, सबवे, पीवीआर सिनेमा, पैंटालून्स, रिलायंस ट्रेंड्स, वेस्टसाइड, बाटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे ब्रांड्स के वाउचर्स में बदला जा सकेगा। एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि ऊर्जा सम्मान सिर्फ एक लॉयल्टी प्रोग्राम नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को धन्यवाद कहने का हमारा तरीका है। उपभोक्ता www.noidapower.com पर अपने पंजीकृत ईमेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर प्वाइंट्स चेक और रिडीम कर सकते हैं। ब्यूरो