फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर विकास मंत्री ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सूद ने कहा - सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम को 175 करोड़ की मदद दी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पूरी दिल्ली में कैबिनेट मंत्री सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने राजौरी गार्डन के वार्ड 95 विष्णु गार्डन में सफाई व्यवस्था, कूड़ा निकासी और बाकी स्थानीय समस्याएं जांचीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने निगम को सफाई और ठेकेदारों के भुगतान के लिए 175 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता हाल ही में जारी की है।
विज्ञापन



निगम को और वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव भी तैयार हैं। उन्हें स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई जगहों पर कूड़ा कई दिनों तक नहीं उठता और सफाई अधूरी रहती है। इस पर मंत्री ने एमसीडी अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों को चेतावनी दी कि काम समय पर पूरी मुस्तैदी के साथ किया जाए नहीं तो कार्रवाई होगी। उन्होंने धूल नियंत्रण, सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग और वॉटर स्प्रिंकलिंग पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें