34 केंद्रों पर हुई परीक्षा, साढ़े पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। यूपीएससी प्रीलिम्स में अभ्यर्थी जब करंट अफेयर्स के सवालों को हल करने में जुटे तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े सवाल पर आकर अटक गए। उनका कहना है कि प्रश्न समझ में आ गया लेकिन उसके कई विकल्प उत्तर से मेल खा रहे थे। इस वजह से इसे हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई।
जिले में रविवार को 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा की पहली पाली में 15,922 में से 10,378 ने परीक्षा दी। 5544 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 10260 परीक्षार्थी शामिल हुए। 5662 परीक्षा ने छोड़ दी। कठिन सवालों के साथ गर्मी ने भी कड़ी परीक्षा ली। परीक्षा में करंट अफेयर्स और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़े सवालों का भी खास असर दिखा। जीरो एफआईआर, अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़े सवाल भी पूछे गए।
पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार सवालों का स्तर मॉडरेट से कठिन रहा। कई छात्रों को सवालों के बदले हुए पैटर्न ने ज्यादा परेशान किया। कुछ सवाल आसान थे। अभ्यर्थियों ने औसतन 60 से 80 सवालों के जवाब दिए। परीक्षा देकर बाहर निकलीं राखी ने बताया कि फैक्चुअल सवालों की संख्या काफी अधिक थी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल रिलेशन से जुड़े प्रश्नों का वेटेज ज्यादा देखने को मिला।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि करंट अफेयर्स, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, इतिहास, भूगोल और भारतीय राजनीति से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नपत्र और संभावित कटऑफ को लेकर चर्चा होती रही।
कई सवालों के ऑप्शन पहले के मुकाबले अलग और कन्फ्यूज करने वाले थे। इससे सही उत्तर चुनना चुनौतीपूर्ण हो गया। -मो. सैफ
इस बार प्रश्नों का लेवल पहले के मुकाबले ज्यादा कठिन महसूस हुआ। खासकर पॉलिटी के सवाल सीधे नहीं पूछे गए थे। -अर्सी परवीन
मुझे पेपर ठीक लगा। इसी के अनुसार कटऑफ भी आएगी। घर जाकर पता चलेगा कि हमने कितने सवालों के सही उत्तर दिए हैं। -आदित्य
करंट अफेयर्स से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सवाल पूछे गए। साइंस टेक्नोलॉजी से भी सवाल आए। -मृदुला
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज से यूपीएसई की परिक्षा देकर बाहर आते परिक्षा
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज से यूपीएसई की परिक्षा देकर बाहर आते परिक्षा
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज से यूपीएसई की परिक्षा देकर बाहर आते परिक्षा
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज से यूपीएसई की परिक्षा देकर बाहर आते परिक्षा
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज से यूपीएसई की परिक्षा देकर बाहर आते परिक्षा