फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वैश्विक मंच पर दिखेगी यूपी की टेक्सटाइल ताकत

विज्ञापन
नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन भवन सेक्टर-06, नोएडा में ‘यू.पी. टैक्स-2026’ का कर्टेन रेजर एवं
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यूपी टेक्स-2026 के कर्टन रेजर का किया उद्घाटन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी 8 और 9 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी टेक्स-2026 से पहले बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में कर्टेन रेजर और रोड शो का आयोजन किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कर्टेन रेजर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी टेक्स-2026 के माध्यम से प्रदेश की टेक्सटाइल क्षमता को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमियों और निवेशकों को एक मंच पर लाकर वस्त्र उद्योग में निवेश और नए अवसरों को बढ़ावा देना है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने उद्योग जगत की सहभागिता और निवेश के अवसरों की जानकारी दी। वहीं, एनईए अध्यक्ष ललित ठुकराल ने परिधान, निर्यात और वस्त्र उद्योग के विस्तार की संभावनाओं पर विचार रखे। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने अपैरल क्षेत्र में नोएडा की क्षमता और उपयोगिता बताई। इस एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन समेत अन्य उद्यमी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें