फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिलिंडर न मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई स्थानों पर बंद रही एजेंसी, केवाईसी कराने को भी बढ़ रही भीड़
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गैस सिलिंडर की मारामारी अब भी है। बुधवार को हालात पहले जैसे ही रहे। गोदामों और एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें रहीं। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका जिस वजह से लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि कई एजेंसियां बंद भी रहीं जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए तड़के सुबह से ही लोग लाइन में लग गए। दिन निकलने पर भी जब एजेंसी नहीं खुली तो लोगों ने हंगामा करना शुरू किया। सर्फाबाद में गैस गोदाम पर ऐसी स्थिति बनी। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्होंने हंगामा किया। गोदाम के नंबर पर कॉल की तो बंद रहने की जानकारी मिली। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी बंदी के कारण ऐसा ही दृश्य रहा
विज्ञापन

सेक्टर-22 स्थित एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लोग पहुंचे। यहां पर सुबह से ही कनेक्शन की लाइन लगी। हालांकि लाइन में भी सिलिंडर न मिलने पर हंगामे की स्थिति बनी। हरौला में भी एजेंसी के बाहर लोग पहुंचे। भंगेल, सेक्टर 55, सेक्टर 18 में भी सिलिंडर के लिए कतार लगी। एजेंसी पर सिलिंडर लेने वालों के संग केवाईसी कराने वालों की भी भीड़ रही। लंबे समय से सिलिंडर न लेने वालों की केवाईसी का कार्य भी हुआ। कुछ एजेंसी पर सर्वर की दिक्कतें भी रहीं।
विज्ञापन


रेहड़ी-पटरी वालोंं पर दोहरी मार
रेहड़ी-पटरी वालों पर गैस किल्लत की दोहरी मार पड़ी। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद रहने से उनको महंगे दाम में सिलिंडर मिल रहे हैं। सिलिंडर लेने के बाद जब उन्होंने उत्पादों के दाम में इजाफा किया तो ग्राहकों की संख्या भी घट गई। सेक्टर 18 में नान की दुकान वाले हरीश चौरसिया ने बताया कि पहले एक प्लेट के दाम 80 रुपये थे। जिसे अब 100 रुपये कर दिया है। अब ग्राहकों की कमी होने लगी है।

पहले बिरयानी और परांठे बेचता था लेकिन सिलिंडर न मिलने से जूस बेच रहा हूं। -सुनील, सेक्टर-52

सिलिंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। दाम बढ़ाने पर लोगोंं की कमी आई है। -विष्णु, भंगेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें