फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज धूप ने झुलसाया, 34 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुबह से हो रही तेज धूप शाम तक हल्की नहीं पड़ रही है। आसमान पूरी तरह साफ हो गया है और बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। ऐसे में शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही आद्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इन दिनों बारिश का अलर्ट नहीं है। पिछले एक सप्ताह से ग्रीन अलर्ट के साथ नो वॉर्निंग जोन है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है लेकिन मौसम साफ रहता है। पिछले दो-तीन दिन से बादलों की आवाजाही भी नहीं रहती है। ऐसे में तेज धूप और गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले एक सप्ताह तक बारिश का नो वॉर्निंग जोन है और तेज धूप के साथ ही आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता भी फिलहाल साफ बनी हुई है। ऐसे में शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 140 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें