फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने हंगामा, प्लॉट और मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। नगला छीतर गांव में विस्थापन के दौरान प्लॉट आवंटन और मुआवजे की मांग करते हुए कुछ लोगों ने अधिकारियों के सामने हंगामा किया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि जो लोग काफी समय पहले गांव छोड़ चुके हैं, उन्हें नियम के मुताबिक विस्थापन के दौरान किसी तरह के लाभ नहीं दिए जा सकते हैं। इससे नाराज एक युवक ने ईंट मारकर अपना सिर फोड़ लिया। नोएडा एयरपोर्ट के लिए विस्थापन कार्य में जुटी प्रशासनिक टीम सोमवार को नगला छीतर में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका निस्तारण करना था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का एक परिवार, जो फिलहाल हरियाणा के पलवल में रहता है वो मौके पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने खुद को गांव का मूल निवासी बताते हुए प्लॉट और मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि परिवार लगभग 15 वर्ष पहले गांव छोड़कर पलवल के रसूलपुर में रहने लगा है। इसकी वजह से नियम के मुताबिक परिवार को इसी तरह के विस्थापन में लाभ नहीं दिया जा सकता। प्लॉट आवंटन और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने से नाराज उधम सिंह नाम के युवक ने अपना सिर फोड़ लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराकर उसे वापस भेज दिया है।
अब तक 90 फीसदी किसान विस्थापित
नोएडा एयरपोर्ट की परिधि में बसे किसानों को विस्थापित करने का काम भी जोरों हैं। अब तक 90 फीसदी किसानों को विस्थापित किया जा चुका है। 10 जुलाई तक सभी किसानों को जेवर बांगर में बसाने का लक्ष्य है। करीब 3000 किसानों में से अब लगभग 300 ही विस्थापित होने से बचे हैं। साइट खाली होने के बाद ज्यूरिख कंपनी को जमीन हस्तांतरित कर दी जाएगी, ताकि एयरपोर्ट का शिलान्यास होते ही तेजी से काम शुरू हो सके।
विज्ञापन

12 परिवार कर रहे प्लॉट और मुआवजे की मांग
नगला छीतर में एक कुनबे के 12 परिवार सर्वे के समय से ही अब तक अपने आप को गांव के मूल निवासी बताते हुए मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े हैं। गांव निवासी सुक्का सिंह के पुत्र राजपाल, नेम सिंह, सिकंदर व महेंद्र सिंह के इस समय कुल 12 परिवार हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सुक्का सिंह का पुराना मकान गांव के खाद के गड्ढों में बना था। सभी 15 साल पहले गांव छोड़कर जा चुके हैं। सभी परिवार दो कमरे और टीन शेड में रहने का दावा करते हुए विस्थापन का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। जबकि, मकान खाद के गड्ढे (सरकारी जमीन) में बना होने के कारण इसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जा सकता।
पलवल, गाजियाबाद और फरीदाबाद में रहते हैं परिवार
प्रशासन की मानें तो मुआवजे की मांग कर रहे सभी परिवार काफी समय पहले गांव छोड़ चुके हैं। फिलहाल यह परिवार हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद व गाजियाबाद में रह रहे हैं। जो लोग गांव में निवास नहीं कर रहे उन लोगों को नियम के मुताबिक विस्थापन का लाभ नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें