फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप विधायकों का हंगामा, कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशी सहित 12 विधायकों को मार्शलों से बाहर निकलवाया, बाकी ने किया बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विधानसभा में बुधवार को आप विधायकों ने भाजपा सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष ने कपिल मिश्रा पर दिल्ली दंगों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने आप के दस विधायकों को मार्शलों से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद आप के अन्य विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया। हंगामे के कारण 10 मिनट तक बैठक स्थगित करनी पड़ी।
दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप विधायकों ने नारेबाजी और पोस्टर लहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए आतिशी, कुलदीप कुमार, संजीव झा, मुकेश अहलावत, सुरेन्द्र कुमार, आले मोहम्मद, जरनैल सिंह, अनिल झा और विशेष रवि सहित 12 विधायकों को निष्कासित कर दिया। इन विधायकों को मार्शलों के जरिये बाहर निकाला गया। दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, तो आप विधायक सोमदत्त को भी हंगामा करने के कारण सदन से बाहर निकाला गया। इसके विरोध में आप विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया और परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायकों ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा की भूमिका रही थी। ऐसे व्यक्ति को मंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि कोर्ट ने कपिल मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है और जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है, वे सभी तिहाड़ में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस कपिल मिश्रा को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही। आप विधायकों ने कपिल मिश्रा को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने व गिरफ्तारी की मांग की। दूसरी ओर, भाजपा विधायकों ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि आप विधायक दंगाइयों के समर्थक हैं। जब उनके नेताओं पर आरोप लगे और वे जेल गए, तो उन्होंने पदों से इस्तीफा नहीं दिया था। आप दंगा भड़काती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें