फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर हंगामा
विज्ञापन

सेक्टर-36 के निवासियों ने प्रदर्शन के बाद डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पर शराब की दुकान खुलने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर दुकान को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में खोला गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने नियमों के खिलाफ जाकर लाइसेंस जारी किया है। दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की और इस संबंध में डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं आबकारी विभाग दुकान खुलने की जगह की जांच कर रहा है। निवासियों ने बताया कि आबकारी विभाग के नियमों के तहत शराब की दुकानें रिहायशी क्षेत्र, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों से दूर होनी चाहिए लेकिन सेक्टर के कॉम्प्लेक्स में विभाग ने शराब की दुकान का लाइसेंस जारी कर दिया। इससे वहां पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा लग जाता है। वहां से महिला और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। दिनभर सेक्टर में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। निवासियों ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर दुकान को बंद कराने की मांग की है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिली है। टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की सत्यता का पता चलेगा। उसके बाद दुकान को हटाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें