दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर सोमवार को निजी अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पीड़ित परिवार ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कुलीपुरा गांव निवासी पूजा(28) को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।