फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी के 16 प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी के 16 प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी रेरा ने शाहबेरी गांव के 16 प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि शाहबेरी के किसी भी प्रोजेक्ट का नक्शा पास नहीं किया गया है। वहां के सभी प्रोजेक्ट अवैध हैं। पंजीकरण रद्द किए जाने के बाद जल्द ही यूपी रेरा की वेबसाइट से इन प्रोजेक्टों के नाम हट दिए जाएंगे। अहम है कि अमर उजाला ने 5 अक्तूबर 2018 के अंक में ‘रेरा में पंजीकृत हैं शाहबेरी की अवैध इमारतें’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद रेरा ने शाहबेरी के पंजीकृत प्रोजेक्टों पर संज्ञान लेकर ग्रेनो प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 प्रोजेक्टों के ले-आउट का अनुमोदन प्राधिकरण ने जारी नहीं किया गया है। यूपी औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 में इसका कोई प्रावधान नहीं है। गांव की जमीन अधिसूचित क्षेत्र में है। वहां भवन नियमावली के खिलाफ जाकर निर्माण या कब्जा नहीं किया जा सकता। शाहबेरी के सभी प्रोजेक्ट अवैध हैं।
विज्ञापन

अधिग्रहण रद्द होने के बाद सक्रिय हो गए थे भूमाफिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शाहबेरी की जमीन का अधिग्रहण रद्द होने के बाद शाहबेरी में भूमाफिया सक्रिय हो गए थे। किसानों से जमीन खरीदकर बिल्डरों ने बहुमंजिली इमारतें खड़ी कर दी थीं। प्राधिकरण से निर्माण की अनुमति भी नहीं ली गई थी। जुलाई-अगस्त 2017 में बिल्डरों ने यूपी रेरा में अपने प्रोजेक्टों का पंजीकृत कराया था। पंजीकरण के दौरान बिल्डरों ने फर्जी कागजात का प्रयोग किया। वहीं कुछ ने जरूरी कागजात ही नहीं जमा किए थे।
रेरा में पंजीकरण से उठाया लाभ
बिल्डरों ने यूपी रेरा में पंजीकरण का पूरा लाभ उठाया था। पंजीकरण के नाम पर बैंकों से ऋण लिया। साथ ही खरीदारों को भी ऋण दिलवाया। वहीं खरीदारों को फंसाने में भी रेरा पंजीकरण का प्रयोग किया। खरीदारों को प्रोजेक्ट वैध बताकर बेचा गया। खरीदारों ने सबूत मांगा तो उनको रेरा पंजीकरण दिखाया गया।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों का रद्द हुआ पंजीकरण
--
प्रोजेक्ट बिल्डर
नागौरी होम्स वरुण यादव
नागौरी होम्स-2 वरुण यादव
नागौरी होम्स-3 वरुण यादव
जेपी हाइट जितेंद्र पाल सिंह
मान रेजिडेंस जसबीर मान
आशियाना होम्स जसबीर मान
फ्रेंड्स एन्क्लेव मेगा रियल इंफ्रा प्रा.लि.
मान हाइट्स मान प्रोपर्टीज एंड डेवलपर्स प्रा. लि.
प्लॉट नंबर 13-14 मेगा रियल इंफ्रा प्रा.लि.
बालाजी अपार्टमेंट पंकज जैन
हिमालया रेसीडेंसी फेज-1 राहुल कुमार
श्री श्याम अपार्टमेंट-2 सुरेंद्र सिंह
श्री श्याम अपार्टमेंट सुरेंद्र सिंह
गोल्डन नेस्ट-3 शैलेंद्र कुमार
सारा होम्स-2 फुरकान
ब्राइटॉन हाउस नाबिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.
शाहबेरी के पंजीकृत प्रोजेक्टों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रिपोर्ट दे दी है। प्राधिकरण ने नक्शा पास नहीं किया है। साथ ही प्रोजेक्टों को अवैध बताया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी 16 प्रोजेक्टों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।- बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें