फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी से पैसा कमाकर दूसरे राज्यों में पहुंचे बिल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी से पैसा कमाकर दूसरे राज्यों में धंधा जमा रहे बिल्डर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का शाहबेरी के बिल्डरों पर कोई असर नहीं है। शाहबेरी से पैसा कमाकर बिल्डर दूसरे राज्यों में प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं। हाल ही में एक बिल्डर ने नैनीताल में नया प्रोजेक्ट लांच किया है। इतना ही नहीं बाकायदा उसकी फोटो फेसबुक पर भी शेयर की है। बिल्डर के शाहबेरी में छह प्रोजेक्ट हैं। बिसरख कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पिछले वर्ष जुलाई में शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां की बिल्डिंगों को अवैध घोषित कर दिया। अनुमति के बिना बिल्डिंगों का निर्माण किया गया। प्राधिकरण उन्हें तोड़ने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण ने गांव के 450 पांच मंजिला मकान और 1043 निजी मकानों को चिह्नित किया है। साथ ही 44 से अधिक बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इनमें एक बिल्डर के छह प्रोजेक्ट शाहबेरी में है। वह 100 से अधिक फ्लैट बेच चुका है। खरीदारों ने बताया कि बिल्डर ने अब नैनीताल के भोवाली में नया प्रोजेक्ट लांच किया है। शाहबेरी में खरीदारों को फंसा दिया और अब उनके पैसे से नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। फिर भी पुलिस को वह नहीं मिल रहा। एसआईटी की जांच भी अभी तक शुरू नहीं हुई। खरीदार बिल्डर के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें