नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ का 23वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्रों को पदक और उपाधि प्रदान की गई।
नोएडा सेक्टर-62 स्थित यूपीआईडी संस्थान के छात्र शिवम सिंह और आशीष आचारी को पदक और डिग्री प्राप्त हुई। मंच पर बुलाए जाने के बाद दोनों छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक कुमार संभव और इन्क्यूबेशन सेंटर हेड सचिन कुमार ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। ब्यूरो