फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीआईडी का इनक्यूबेशन सेंटर बना युवा उद्यमियों का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
29 स्टार्टअप जुड़े, 13 से अधिक ने स्थापित किए अपने स्वतंत्र कार्यालय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर युवा उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध करा रहा है। सेंटर से अब तक 29 स्टार्टअप जुड़ चुके हैं। यहां युवाओं को काम करने के लिए जगह के साथ अपने नए विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिल रहा है। खास बात यह है कि यहां से शुरुआत करने वाले 13 से अधिक स्टार्टअप अब अपने स्वतंत्र कार्यालय स्थापित कर चुके हैं। वहीं, अन्य स्टार्टअप सेंटर में रहकर कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।



इनक्यूबेशन सेंटर से जुड़े स्टार्टअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), शिक्षा तकनीक, डिजाइन, डिजिटल समाधान और हेल्थ समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युवा उद्यमी नई तकनीकों और नवाचार के जरिये अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। कुछ उद्यमी अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर देश-विदेश के युवाओं को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। इससे युवाओं को नए व्यवसाय शुरू करने और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार संभव ने बताया कि इनक्यूबेशन सेंटर का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उनके नए विचारों को आगे बढ़ाने का अवसर देना है। सेंटर से जुड़े कई स्टार्टअप अब स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहे हैं। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी अपना उद्यम शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें