फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा मेट्रो में नहीं चला यूपीआई, टिकट के लिए लगी कतार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा मेट्रो स्टेशन पर लाइन में लग कर टिकट लेते यात्री ।  स्रोत  यात्री
विज्ञापन
डेल्टा-1 समेत कई स्टेशनों पर नकदी देने के बाद मिली टिकट, नकद नहीं होने पर एक-दूसरे यात्रियों से पैसे मांगते रहे यात्री
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एमएमआरसी (नोएडा मेट्रो) के कई स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर डेल्टा-1 समेत ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई स्टेशनों पर टिकट मशीनों में यूपीआई से भुगतान नहीं हो सका। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन नकद देकर टिकट लेना पड़ा। जिन यात्रियों के पास नकदी नहीं था उन्हें परेशानी और बढ़ गई। टिकट लेने के लिए लोगों को 10 से 15 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा।
यूपीआई भुगतान नहीं होने के कारण सेक्टर डेल्टा-1 स्टेशन पर सभी टिकट मशीन बंद पड़ी रही। यात्रियों का कहना था कि डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद उसके काम नहीं करने की स्थिति में स्पष्ट जानकारी देने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं था। अचानक आई परेशानी से कई यात्री असमंजस में नजर आए। कुछ यात्रियों के पास नकद नहीं होने के कारण उन्हें मेट्रो से सफर करने का विकल्प छोड़ना पड़ा। ऐसे यात्री ओला और रैपिडो से जाने की बात कहते नजर आए। वहीं कुछ ने एक दूसरे ने नकद मांग कर काम चलाया।
विज्ञापन

यात्री राकेश और असलम ने कहा कि मेट्रो में डिजिटल भुगतान की सुविधा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकतर लोग अब नकदी लेकर नहीं चलते। ऐसे में यूपीआई सेवा बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था और यात्रियों को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था होनी चाहिए।
येलो लाइन पर भी आई दिक्कत
इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर भी तकनीकी दिक्कत के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक ही दिन में दिल्ली और नोएडा मेट्रो से जुड़ी सेवाओं में आई दिक्कतों ने यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी।
विज्ञापन



कोट

समस्या की जानकारी मिली थी। कुछ देर बाद समस्या दूर हो गई थी। समस्या क्यों शुरू हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। - क्रांति शेखर सिंह, कार्यकारी निदेशक नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा मेट्रो स्टेशन पर लाइन में लग कर टिकट लेते यात्री ।  स्रोत  यात्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें