फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी सोनू उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को वादिया ने कासना थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री (मृतका) के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में आरोपी पति सोनू उर्फ प्रदीप वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों की की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें