फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपडेट- गड्ढ़ों से घिरी सड़कें उखड़ रहीं, सफर हुआ खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश के बाद शहर की सड़कें हुई ध्वस्त, गड्ढ़ों की वजह से रास्ते जोखिम भरे हुए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सड़क मरम्मत के काम में देरी अब बारिश में शहरवासियों के लिए मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। पिछले तीन दिनों में रुक-रुक कर हुई बारिश से कई सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। कई सड़कों पर थोड़ी ही दूरी में दर्जनों गड्ढ़े हो गए हैं। वहीं कई सड़कों की परत उखड़ने से बजरी फैल गई है। ऐसे में रास्ते जोखिम भरे हो गए हैं। यह अधिकतर वो सड़कें हैं जिनकी मरम्मत बारिश से पहली अबकी बार प्राधिकरण की तरफ से नहीं करवाई गई। मानूसन से पहले मरम्मत हो जाती तो जलभराव के साथ उखड़ी सड़कों का दर्द समस्या के रूप में सामने नहीं आता।



बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने-

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने सेक्टर-37 की तरफ सड़क अंडरपास के पहले पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क की ऊपरी परत में लगी बजरी बिटुमिन से अलग होकर फैली हुई है। करीब 200 मीटर की यह सड़क दो पहिया वाहनों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन




सेक्टर-60, नोएडा एलिवेटेड रोड से उतरते ही-

सेक्टर-60 के सामने नोएडा एलिवेटेड रोड से उतरते ही सड़क उखड़ गई है। इस सड़क की मरम्मत कुछ दिन पहले ही प्राधिकरण की तरफ से करवाई गई थी। एक परत बनाकर सड़क को छोड़ा गया था।



सेक्टर-44 से 36 की तरफ जाने वाली सड़क-

यह सड़क उखड़ गई है। वाहन चालकों का उखड़ी सड़क से गुजर पाना मुश्किल हो रहा है। इस सड़क पर कई गड्ढ़े बन गए हैं।



सेक्टर-71 के सामने की सड़क-

सेक्टर-71 के सामने नोएडा एलिवेटेड रोड और सेक्टर-62 की तरफ जाने वाली सड़क उखड़ी हुई है।



सेक्टर-47 के सामने-

सेक्टर-47 के सामने सेक्टर-99, 100 की तरफ जाने वाली सड़क की पहली परत पूरी तरह से उखड़ गई है। बजरी सड़क पर ही फैली है।



सेक्टर-71-76 के बीच विश्वकर्मा रोड उखड़ी-

सेक्टर-71 और 76 के बीच विश्वकर्मा रोड कई जगहों पर उखड़ गई है। इसकी गिट्टियां सड़क पर फैली हुई हैं। वाहन चालकों का निकल पाना मुश्किल हो रहा है। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से पहले पूरी परत उखड़ी हुई है।
विज्ञापन


शहर में जहां पर भी सड़कें उखड़ी या टूटी हैं उनकी मरम्मत कराई जाएगी। बारिश के बाद यह काम कराए जाने हैं। जहां पर ज्यादा समस्या हैं, वहां पर अस्थाई प्रबंध किए जाएंगे।-एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें