नोएडा।सेक्टर 51 में किए जाने वाले अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
नोएडा। सेक्टर-51 के सी ब्लॉक सामुदायिक केंद्र में रविवार को आरडब्ल्यूए की आमसभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल प्रकाश रन्होत्रा और संचालन महासचिव संजीव कुमार ने किया। बैठक के दौरान संभव जैन को सेक्टर 51 में किए जाने वाले अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संभव जैन ने पिछले एक महीने में 5 से 6 सांप सेक्टर से पड़कर रेस्क्यू किए है। आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि संभव जैन निस्वार्थ भाव से यह सब कार्य करते हैं। सांप को रेस्क्यू करने के लिए खुद अपनी कार का पेट्रोल लगाकर मौके पर पहुंचते हैं और सेक्टर वासियों के घरों में घुसे सांप को पड़कर जंगल में छोड़ते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। बैठक में लोगों ने नालियों का पानी बेसमेंट में भरना, सीवर की समस्या, आवासीय सेक्टर में वाणिज्यिक गतिविधियां समेत तमाम मुद्दों के समाधान की मांग की गई। ब्यूरो