ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने हर सेक्टर में श्रमिक सुविधा केंद्र, ग्रीन जोन और वेंडिंग जोन विकसित करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं से औद्योगिक क्षेत्र स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनेगा।
हर सेक्टर में श्रमिक सुविधा केंद्र बनाएगा यूपीसीडा
- यूपीसीडा के सीईओ ने सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र का किया दौरा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र सुरजपुर का दौरा किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि औद्योगिक सेक्टरों में सभी जरूरी सुविधाएं देने पर काम कराया जाएगा। उन्होंने की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों को हरित व डस्ट फ्री जोन बनाने का काम किया जाएगा। ग्रीन एरिया विकसित करने होंगे। सभी सेक्टर में वेंडिंग जोन विकसित करने होंगे। दो सेक्टर में अभी वेंडिंग जोन बनाने का काम चल रहा है। सेक्टरों में जाम की समस्या का समाधान करना होगा। ट्रक पार्किंग लेन बनाई जा रही है। दो सेक्टर में काम चल रहा है। बाकी सेक्टरों में भी पार्किंग लेन बनेगी।
उन्होंने उद्यमियों से औद्योगिक परिसर और कंपनी को स्वच्छ व हरित रखने को कहा। उद्यमियों को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का लक्ष्य है। ग्रीन बेल्ट, मॉडल रोड, हरित–डस्ट फ्री जोन, वेंडिंग जोन, ट्रक पार्किंग लेन और श्रमिक सुविधा केंद्र जैसी योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।