फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल व कबड्डी में यूपी ने जीता स्वर्ण, जिले के खिलाड़ियों का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल व कबड्डी में यूपी ने जीता स्वर्ण, जिले के खिलाड़ियों का अहम योगदान
विज्ञापन

विजेता रहे जिले के 30 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय इंडिया खेल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एचसीएल फाउंडेशन की ओर से दादरी स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया खेल प्रतियोगिता में रविवार को एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी व रग्बी आदि के मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि करीब 12 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। जिले के खिलाड़ियों ने यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। विजेता रहे जिले के करीब 30 खिलाड़ी चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय इंडिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्राइमरी माध्यमिक विद्यालय पाली के फिजिकल एजुकेशन अध्यापक रोहित भाटी का कहना है कि प्रतियोगिता में ओवरऑल उत्तर प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल में यूपी व जम्मू कश्मीर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। यूपी ने जम्मू कश्मीर को पराजित कर स्वर्ण जीता। रग्बी में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को हराकर स्वर्ण जीता। यूपी को रजत से संतोष करना पड़ा। एथलेटिक्स में 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में महाराष्ट्र अव्वल रहा और यूपी रनरअप रहा। लंबी कूद में पहले व दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी रहीं। शॉट पुट में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में यूपी के खिलाड़ी को दूसरा स्थान मिला। वहीं, कबड्डी बालिका वर्ग में यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें