फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू बुल्स को हरा यूपी योद्धा तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू बुल्स को हरा यूपी योद्धा तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रो कबड्डी लीग में बंगलूरू बुल्स को हराकर यूपी योद्धा की टीम अंतिम छह में पहुंच गई है। इस मैच में यूपी योद्धा ने 46-33 के अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही यूपी योद्धा टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इससे पहले दबंग दिल्ली और यू मुम्ब्रा टीम के बीच खेला गया बेहद रोमांचक मुकाबला 37-37 से टाई हुआ।
विज्ञापन

प्रो. कबड्डी लीग में शुक्रवार को दूसरा मैच यूपी योद्धा और बंगलूरू बुल्स के बीच खेला गया। पहले हॉफ में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। बंगलूरू की टीम 22-20 के अंतर से आगे चल रही थी। लेकिन दूसरे हॉफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। पूरे हॉफ में यूपी की टीम बंगलूरू पर हावी रही। 46-33 के बड़े अंतर से बंगलूरू को मात दी। बंगलूरू बुल्स के पवन सहरावत ने 13 और यूपी के श्रीकांत जाधव ने 8 प्वाइंट हासिल किए। इससे पहले खेले गए मुकाबले में यू मुंबा की टीम पहले हॉफ में 13-25 के अंतर से पीछे चल रही थी। लेकिन दूसरे हॉफ में टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को 37-37 से टाई करा लिया। दबंग दिल्ली इस टाई के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब यूपी योद्धा टीम 14 अक्तूबर को बेंगलुरु से ही एलिमिनेटर राउंड में भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें