फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी20 लीग: नमन तिवारी के 6 विकेटों की बदौलत नोएडा सुपर किंग्स 4 विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नोएडा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम सोमवार को यूपी टी20 लीग के 18वें मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी की गेंदबाजी के दम पर गोरखपुर लायंस को 4 विकेट से मात दी। बारिश के कारण 18-18 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम 17.5 ओवरों में महज 112 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में नोएडा सुपर किंग्स ने 16.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने 3.5 ओवर में 13 रन देकर गोरखपुर के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सिद्धार्थ यादव ने 18 और निचले क्रम में पार्थ पलावट 18 रन रन बनाए। वंश चौधरी ने 24 रन देकर 2 और शिवा सिंह ने 1 विकेट लेकर गोरखपुर को 112 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में नोएडा के शुरुआती दो विकेट 36 रन पर गिर गए। इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य शर्मा ने मोर्चा संभाला और 35 गेंद पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। आखिरी में कप्तान प्रशांत वीर ने महज 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन जड़कर टीम को 11 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें