फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग : नोएडा का जीत से आगाज, लखनऊ को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह ने गेंदबाजी से प्रभावित किया तो भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट हासिल किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यूपी टी-20 लीग सीजन-तीन में सोमवार को रोमांचक मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फॉल्कंस को दो विकेट से पराजित किया। लखनऊ से मिले 166 रन के लक्ष्य को नोएडा ने आठ विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। युवराज सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

लखनऊ के श्रीअटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चल रही लीग में नोएडा ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाया। प्रियम गर्ग ने 73 रन की पारी खेली। नोएडा की ओर से नमन तिवारी ने चार विकेट हासिल किए। ग्रेटर नोेएडा के दनकौर स्थित नवादा गांव निवासी युवराज सिंह ने चार ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 25 रन खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य को हासिल करने उतरी नोएडा को जीत के लिए अंतिम ओवर नौ रन की दरकार थी। किशन कुमार सिंह के ओवर की दूसरी गेंद पर प्रशांत वीर ने मिडऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। इसके बाद रोमांचक मुकाबले में जसमेर धनकड़ ने पांचवीं गेंद पर चौका जमाते हुए नोएडा को जीत दिलाई। ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें