फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 5 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

-टूर्नामेंट में केवल वर्ष 2026 के पंजीकृत यूपीटीटीए खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, बरेली व उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में 13वां श्री राम मूर्ति स्मारक प्रथम यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 5 से 7 जून तक आयोजित होगा। स्पर्धा में जिले के 20 खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। जिसका आयोजन श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बरेली में किया जाएगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में अंडर-19, 17, 15, 13 और 11 वर्ग के मुकाबले होंगे। आयोजन को स्टैग ग्लोबल का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में केवल वर्ष 2026 के पंजीकृत यूपीटीटीए खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति लानी होगी। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को राज्य रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य है। साथ ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने के लिए खिलाड़ियों को कम से कम दो राज्य रैंकिंग प्रतियोगिताओं और राज्य चैंपियनशिप में भाग लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें