फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी कबड्डी लीग का आगाज कल, निशुल्क मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यूपी कबड्डी लीग का आगाज कल, निशुल्क मिलेगा प्रवेश
-चार हजार निजी सुरक्षा गार्ड करेंगे इंडोर स्टेडियम की चौकसी, तैयारियां शुरू, ऑफिशियल भी जायजा लेने पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंडोर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रही यूपी कबड्डी लीग के पहले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्टेडियम की चौकसी के लिए चार हजार निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। कबड्डी के दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस लीग के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों के आने की संभावना है। मंगलवार को लीग के तमाम ऑफिशियल भी जायता लेने इंडोर स्टेडियम पहुंचे।
यूपी कबड्डी लीग के आयोजक संभव जैन ने बताया कि 11 से 25 जुलाई तक यूपी कबड्डी लीग का आयोजन पहली बार किया जाएगा। इससे पहले नोएडा इंडाेर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग का सफल आयोजन हो चुका है। लीग के दौरान दर्शकों का जो प्यार कबड्डी खिलाड़ियों को मिला है, उसे देखते हुए दिल्ली के नजदीक नोएडा इंडोर स्टेडियम में यूपी कबड्डी लीग के पहले सीजन को कराने का निर्णय लिया गया है। यहां करीब पांच हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि लीग 11 जुलाई से रोज शाम पांच बजे से शुरू होगी। लीग के मैच एक-एक घंटे का होगा। रोज चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह से पूरे लीग के दौरान कुल करीब 60 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो लीग के स्टार खिलाड़ियों समेत खली भी रहेंगे मौजूद
लीग में प्रो कबड्डी के कई स्टार खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएई के स्टार द ग्रेट खली भी मैच के दौरान नोएडा इंडोर स्टेडियम में दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। वह यमुना योद्धा टीम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मंगलवार को सभी टीमों के ऑफिशियल को इंडोर स्टेडियम में बुलाया गया। यहां मैप के आधार पर उनकी पोजिशन व मुख्य एरिना के बारे में बताया गया। इस दौरान कुछ खामियां भी सामने आई, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें