फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Trade Show 2025: दंड से न्याय की ओर... पुलिस विभाग के स्टाल पर प्रदर्शित की गई यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली

Sat, 27 Sep 2025 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

इंटरनेशनल ट्रेड शो में पुलिस विभाग के स्टॉल “दंड से न्याय की ओर “ थीम का समावेश देखने को मिला। इस मौके पर एसटीएएफ, एटीएस, यूपी 112 सहित विभिन्न एजेंसियों से अपनी सेवाओं से नागरिकों को अवगत कराया। 
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नॉएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में दूसरी बार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रतिभाग किया। विभाग के स्टॉल “दंड से न्याय की ओर “ थीम का समावेश देखने को मिला। इस मौके पर एसटीएएफ, एटीएस, यूपी 112 सहित विभिन्न एजेंसियों से अपनी सेवाओं से नागरिकों को अवगत कराया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि उद्घाटन के बाद से ही पुलिस विभाग के स्टॉल पर भारी संख्या में नागरिकों विशेषकर उद्यमियों ने पहुंच कर योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। एटीएस और  एसटीएएफ द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियारों को देखने के लिए लोगों विशेषकर युवाओं में काफी आतुरता और उत्सुकता रही। मीडिया सेल प्रभारी करुणा शंकर सिंह ने बताया कि स्टॉल पर एफएसएल, साइबर, यातायात, 1090, टेलीकॉम, एसडीआरएफ, जीआरपी और फायर विभाग ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

 दूसरे दिन पहुंचे रिकॉर्ड 91 हजार से अधिक दर्शक\
ट्रेड शो के दूसरे दिन कुल 91,259 आगंतुक पहुंचे, जिनमें 23,758 बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) और 67,501 बी2सी (बिजनेस टू कंज्यूमर) शामिल रहे। पहले दिन आए 49 हजार आगंतुकों को जोड़कर दो दिनों में कुल 1,40,259 दर्शक ट्रेड शो पहुंच चुके हैं। दिनभर चले विविध कार्यक्रमों में भारत-रूस बिजनेस डायलॉग केंद्र में रहा। इसमें 85 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 240 से ज्यादा बी2बी बैठकें हुईं। इन बैठकों के परिणामस्वरूप लगभग 120 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए, जिनका अनुमानित मूल्य 5.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
विज्ञापन


रूस–भारत व्यापार संवाद ने खोले सहयोग के नए द्वार
रूस की 30 कंपनियाँ विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय उद्यमियों के साथ व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा करने, रणनीतिक साझेदारियाँ स्थापित करने और द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विनिर्माण (औद्योगिक एवं इंजीनियरिंग), ऊर्जा, उपयोगिताएं एवं अवसंरचना, एफएमसीजी, आईटी एवं डिजिटल समाधान, रसायन एवं सौंदर्य प्रसाधन, पैकेजिंग, चिकित्सा एवं चिकित्सा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घटक एवं ट्रांसमिशन, खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि, पर्यटन, व्यापार एवं थोक वितरण और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में चर्चा हुई।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें