फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- आत्मनिर्भरता से ही विकसित बनेगा देश और प्रदेश

Mon, 28 Sep 2026 03:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया। इस सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधन दिया। उन्होंने देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। ट्रेड शो का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि देश के सबसे अधिक आयात को कम करना ही मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भरता केवल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से ही संभव है। मौर्य ने गाजर की खेती का उदाहरण दिया, जिसे कर्नल देशपाल नए तरीके से कर रहे हैं। सिकंदराबाद में वे इस गाजर का स्वाद और कीमत खुद तय करते हैं, जिसका सभी को इंतजार रहता है। उन्होंने शहद उत्पादन को भी एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित करने की बात कही। 

मौर्य ने बताया कि सरकारी खर्च पर विदेश यात्राएं भी की जा सकती हैं, क्योंकि पूरी दुनिया भारतीय शहद का इंतजार करती है। काला नमक चावल भी ऐसे ही महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक है, जो आत्मनिर्भरता में सहायक है।
विज्ञापन


सरकार ने आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई नई नीतियां बनाई हैं। विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनुदान भी प्रदान किए गए हैं। विशेष रूप से, यदि महिला उद्यमी अपनी यूनिट्स में सोलर प्लांट लगाती हैं, तो उन्हें 90 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है। उप मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से कहा कि अनुदान उनका हक है और उन्हें उद्यम स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह तो अभी केवल एक झांकी है। भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाना अभी बाकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विदेशी सामान बिकने के विरोधी नहीं है। हालांकि, अगर विदेशी कंपनियां प्रदेश में आकर अपने उत्पाद बनाती हैं, तो उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री अनिल राजभर ने व्यापारियों को किया संबोधित, श्रम संहिताओं पर चर्चा
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में नवीन श्रम संहिताओं पर एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें मंत्री अनिल राजभर ने व्यापारियों को संबोधित किया। सरकार श्रमिकों के कल्याण और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सिंगल विंडो प्रणाली के लिए एक अधिनियम लाया जाएगा, जिससे बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। यह 'कारोबार सुगमता' के तहत किया जाएगा। देश आजाद होने के बाद से 2017 तक पंजीकृत कारखानों की संख्या 2017 के बाद दुगुनी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के कारण लगातार नए उद्योग लग रहे हैं। पहले श्रम विभाग 1280 से अधिक धाराओं से संचालित होता था। अब यह संख्या 400 हो गई है, जिससे व्यवस्था सरल हुई है। सरकार रोजगार देने में रिकॉर्ड बना रही है। मंत्री ने वेतन संहिता 2019, उपजीविका जन्य सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को समझने पर जोर दिया। सरकार व्यापारियों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलना चाहती है और उनसे संवाद में विश्वास रखती है। दुनिया में भारतीय मानव शक्ति की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें