आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज
गणतंत्र दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के अस्तौली गांव में डीजे के साथ चुनाव प्रचार करने और जुलूस निकालने पर अवतार सिंह भड़ाना और उनके 250 समर्थकों पर आदर्श आचार संहिता और कोरोना महामारी के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अवतार सिंह भड़ाना पर नोटों की वर्षा हो रही थी।