हापुड़ की तीनों सीटों पर भाजपा आगे
हापुड़ जिले की तीनों सीटों पर 22 राउंड की मतगणना होने के बाद भाजपा बढ़त बनाए हुए है। हापुड़ सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 74,009 वोट मिल चुके हैं। दूसरे स्थान पर सपा गठबंधन को 59,135 वोट मिल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी 40,326 वोट के साथ तीसरे स्थान पर है।
गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी 72,391 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर सपा गठबंधन प्रत्याशी को 64,095 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी 31,809 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। धौलाना सीट पर भाजपा 1,05,744 वोटों के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर सपा गठबंधन प्रत्याशी 65,344 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी को 24,067 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 1,790 वोट मिले हैं।
गाजियाबाद की पांचों सीटों पर भाजपा आगे
गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। लोनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने खुद को विजयी घोषित कर दियाहै। उनके खुद के आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 1,27,341 वोट मिले तो गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या को 1,18,584 वोट मिले। जीत का अंतर 8,757 रहा।
कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग ने जीत दर्ज की
गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 1,05,285 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी केके शुक्ला को 5,375 वोट मिल चुके हैं। तीसरे स्थान पर सपा गठबंधन के विशाल शर्मा को 4,791 वोट मिल चुके हैं। साहिबाबाद से भाजपा के सुनील शर्मा 2 लाख 14 हजार वोटों से जीते।
मुरादनगर सीट पर नौ राउंड की मतगणना पूरी होने के भाजपा के अजीत पाल त्यागी 31,698 वोटों के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र मुन्नी को अजीत पाल को 25,052 वोट मिल चुके हैं। बुलंदशहर में सभी सात सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है।
मोदीनगर में भाजपा की डॉ. मंजू शिवाच जीतीं
मोदीनगर सीट पर भाजपा से डॉ. मंजू शिवाच ने रालोद के सुदेश शर्मा को 36,151 वोटों से हरा दिया। उन्हें 1,13,712 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी सुदेश को 77,561 वोट मिले। इस सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। 10 फरवरी को 2,22,774 मतदाताओं ने वोट डाले थे। गुरुवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। 30 राउंड की मतगणना में डॉ. शिवाच सुबह से आगे रहीं। जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
वसुंधरा में कुमार विश्वास के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
गाजियाबाद के वसुंधरा में कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओें और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उनके आवास पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुमार विश्वास ने हाल ही में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वे खालिस्तान के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले थे। गुरुवार को मतगणना के दौरान पंजाब में आप की स्पष्ट बहुमत बनी हुई है।