फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: गोवंश तस्करी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, 1500 किलो गोमांस बरामद

Mon, 13 Jun 2022 02:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद जिले के डासना निवासी सज्जाद, रिजवान और सिराजुद्दीन के रूप में की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गोवंश की हत्या कर गोमांस को अवैध रूप से गाजीपुर मार्केट में बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार लोगों को सोमवार को गोमांस तस्करी के आरोप में दिल्ली सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को रविवार देर रात को पकड़ा गया था। सेक्टर 62 में गश्त के दौरान पोलिस ने करीब 1,500 किलो गोमांस भरे एक पिकअप वैन को पकड़ा था।

विज्ञापन


यूपी गोहत्या (रोकथाम) अधिनियम, 2020 के तहत राज्य में गोवंश हत्या पर प्रतिबंध है  और ऐसा करने वाले अपराधियों के लिए सात साल तक की जेल और तीन लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में सक्रिय 168 पशु माफियाओं को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई शुरू की थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) रणविजय सिंह ने कहा कि तीन आरोपियों को रविवार रात में ही गिरफ्तार किया गया, जबकि चौथा उस वक्त भाग गया था। इसके बाद सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद जिले के डासना निवासी सज्जाद, रिजवान और सिराजुद्दीन के रूप में की गई है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गोवंश की हत्या कर गोमांस को अवैध रूप से गाजीपुर मार्केट में बेचने का काम करते हैं।

वहीं, चौथे आरोपी जुनैद को पुलिस ने सोमवार सुबह सेक्टर 62 के डी पार्क के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और एक बार फिर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये चारों कुख्यात अपराधी हैं और गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर थाने में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को दिल्ली में गोमांस की बिक्री और सप्लाई में लगे गिरोह से जुड़े कुछ और लोगों के बारे में भी पता चला है। उनके बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें