परीक्षा में शामिल होंगे 42674 हजार परीक्षार्थी, बोर्ड की ओर से जारी किए गए हर विषय के मॉडल पेपर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 42674 हजार परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं, जिससे छात्रों की तैयारी करने में आसानी होगी।
शिक्षकों ने बताया कि मॉडल पेपर छात्रों को प्रश्न-पत्र के पैटर्न, अंकों के विभाजन, प्रश्नों की संरचना और समय प्रबंधन को समझने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि मॉडल पेपर हल करने से उनको अपनी कमजोरियों के बारे में पता चल जाता है। जिससे वह कमजोरियों से सीखकर बेहतर रणनीति बना सकेंगे। परीक्षार्थियों को मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करने में आसानी होगी।
डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल पेपरों का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर हाईस्कूल और इंटर के मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं, या यहां लिंक पर क्लिक कर भी मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने का सत्यापन तहसील स्तरीय समिति 17 नवंबर तक करेगी। उसके बाद फाइनल केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।